पिछले जन्म में राजन और इकबाल बचपन में गहरे दोस्त थे। पर कुछ दुष्कर परिस्थितियों में वे एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। बड़े होकर उनका मिलाप उस वक़्त होता है, जबकि भारत और पाकिस्तान युद्ध की स्थिति में था और वे दोनों अपने देश के लिए जीने-मरने के लिए तत्पर थे। सलमा और शोभा के साथ उनकी प्रेम गाथा अपने आप में एक मिसाल है। शोभा राजन के प्यार में पागल हो जाती है और इकबाल पर सलमा के हुस्न का जुनून चढ़ जाता है। क्या वे हमेशा के लिए एक हो पाएंगे या फिर सदा के लिए बिछड़ जायेंगे?