Your Cart
Loading
Only -1 left

लफ्ज़ बेज़ुबान

On Sale
$2.00
$2.00
Added to cart
'लफ्ज़ बेज़ुबान' का यह तीसरा संस्करण है। महज़ दो शब्दों से शुरू हुआ यह सफ़र कब इस किताब में बदल गया, शायद यह एहसास कभी हुआ ही नहीं | हर पल बस दिल में एक ख्याल आता रहा और यह कलम उस ख्याल को पन्नों पर लिखता गया | कुछ लोग मिले, कुछ दोस्त बने, मगर सबसे एक रिश्ता सा बना, और उस रिश्ते की नींव बने कुछ लफ्ज़ | किसी ने प्यार को शब्दों में पिरोया, किसी ने देशभक्ति पर नगमे लिखे, दुराचरियो पर कोई प्रहार कर गया महज़ चंद लफ़्ज़ों में ही, और किसी ने माता-पिता को अपनी कविताओं में याद कर लिया | सब एक ही राह पर, एक ही लक्ष्य की ओर, और एक ही कारवां पर सवार नज़र आए | उर्दू और हिंदी की मिठास को एक जरिया बनाकर बड़ी ही ख़ूबसूरती से सबने अपने अन्दर छुपे शायर को बाहर निकाला| हमें बहुत ख़ुशी है की हमें इन 25 खूबसूरत लेखक-लेखिकाओं के साथ काम करने का अनुभव मिला | हम आप सभी लेखक- लेखिकाओं का शुकिया अदा करना चाहते हैं, आपके इस किताब में बहुमूल्य योगदान के लिए | और हमे आशा है की आप सभी पाठक भी इस किताब के माध्यम से हम सब की कहानियों से कहीं ना कहीं खुद को जोड़ पाएंगे, हर लफ्ज़ को महसूस करेंगे |
You will get a PDF (1MB) file