हृदय के किसी कोने से
On Sale
$2.00
$2.00
कवयित्री शिवानी त्रिपाठी की पुस्तक ' हृदय के किसी कोने से' उनके हृदयस्थ प्रेम की पराकाष्ठा को जीवित करती एक नवोदित कृति है जिसमें वह प्रकृति के साथ तादात्म्य स्थापित करती है और फूलों-कलियों में डूब जाती है | इनकी रचनाओं में उभरती हुई मर्मस्पर्शी धाराएँ हैं तो कहीं रिश्तों के महत्व को चित्रांकित किया है | इनकी कविताएँ कभी स्वप्न की आकाशगंगा में रंग बरसाती हैं तो कभी गहरे सागर में अनंत गोते लगाती है | कुछ कविताएँ हृदयविदारक हैं जो सुप्त भावों को भी उद्वेलित करती है | यह पुस्तक पाठकों के मन-मस्तिष्क की अतलस्पर्शी गहराइयों का एहसास कराने वाली और हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सार्थक सिद्ध होगी |