About Me
नमस्कार! ❤️
मैं प्रतीक्षा तिवारी हूँ। एक ऐसी लेखिका, जो शब्दों के माध्यम से स्त्रियों के मन के अनकहे एहसासों, उनके सपनों, संघर्षों और आत्मसम्मान को आवाज़ देने की कोशिश करती है।
मुझे कहानियाँ लिखना पसंद है, क्योंकि हर स्त्री के भीतर एक कहानी होती है—कुछ कही हुई, कुछ अनकही और कुछ ऐसी, जिन्हें वह अपने मन में ही समेटे रहती है।
मेरी पहली पुस्तक ‘मैं भी एक इंसान हूँ’ सात स्त्रियों की सात कहानियों के माध्यम से उनके भावनात्मक संसार को समझने की एक छोटी-सी कोशिश है।
मेरा विश्वास है कि एक स्त्री सिर्फ रिश्तों और जिम्मेदारियों से नहीं बनी होती, उसकी अपनी भी एक पहचान, अपने सपने और अपनी इच्छाएँ होती हैं।
यहाँ आपको मेरी लिखी कहानियाँ, विचार और जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे एहसास पढ़ने को मिलेंगे।
सप्रेम,
प्रतीक्षा तिवारी ✍️